लोकजतन

28 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रदेश में व्यापक प्रभाव

User Rating:  / 0

प्रदेश में बैंक, बीमा, बीएसएनएल, कोयला, सुरक्षा संस्थानों, डाक,आयकर, केन्द्रीय व राज्य कर्मचारियों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों ,विभिन्न कारखानों, असंगठित क्षेत्र में आंगनवाडी,आशा-ऊषा, दैनिक वेतन भोगी, बीडी, निर्माण ,हम्माल पल्लेदार तुलावटियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रदेश भर में कार्यरत मजदूरों ने 28 फरवरी को प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों, शहरों व कस्बों में काम बंद कर सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध किया। जिसमें बडी संख्या में मेहनतकशों ने भाग लिया। आंगनवाडी-आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में भागीदारी के साथ रैली प्रदर्शनके माध्यम से शहर और कसबों में हडताल के प्रभाव को बढाया। लगभग 80 कृषि उपज मंडियों के हम्माल पल्लेदार तुलावटियों व ...

Read More

अपने हकों की लड़ाई के लिये आगे आयें महिलाएँ : संध्या शैली

User Rating:  / 0

जौरा। प्रदेश सरकार गरीबों एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में बिल्कुल अक्षम साबित हुई है। उसके पास झूठी घोषणाओं एवं आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं इन हालातों में गरीब एवं महिलाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिये खुद मैदान में आना होगा। उपरोक्त उद्गार जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या शैली ने जौरा में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के नाम पर गरीबों के आवास उजाडऩे के विरोध में एवं सरकार की घोषणा के अनुरूप आवास मुहैया कराने की मांग को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर आयोजित विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्रीमती शैली ने सरकार की गरीब विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार सिर्फ झूठी घोषणाएं कर गरीबों के वोट ...

Read More

अस्सी के आर पार - वकार

User Rating:  / 0

रामप्रकाश त्रिपाठी

वरिष्ठ नागरिक, शायर, ट्रेडयूनियनिस्ट, उर्दू-साहित्येतिहासकार और मार्क्सवाद में यकीन रखने वाले वकार सिद्दकी का 80 वाँ योमे-पैदाइश बहुत शालीनता, आत्मीयता और भव्यता के साथ बीते 6 मार्च 2012 को ग्वालियर में मनाया गया। इस मौके के लिए जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास ग्वालियर ने कला वीथिका में एक शम वकार सिद्दकी के नाम का आयोजन किया था।

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. प्रकाश दीक्षित की सदारत में ग्वालियर के लेखकों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में वकार सिद्दकी ने अपनी रचनाओं के सरोकरों को स्पष्ट करते हुए चुनिन्दा गजलों, नज्मों, तरानों और हायकूओं का पाठ किया। जनवादी लेखक संघ के राज्य अध्यक्ष प्रो. आफाक अहमद, राज्य सचिव रामप्रक...

Read More

आईपीएस नरेन्द्र कुमार का सरेआम कत्ल

User Rating:  / 0

खनन माफिया ने जेब में खोंस रखा है मध्यप्रदेश का शासन-प्रशासन

भोपाल। आखिर मध्यप्रदेश शासन को झुकना पड़ा और समूचे प्रतिपक्ष के दबाव और व्यापक जनाक्रोश के कारण उसे मुरेना में मारे गये आई.पी.एस. ऑफीसर नरेन्द्र कुमार की हत्या की जांच सी.बी.आई. को सौंपनी पड़ी। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह रहे हैं यह कदम मैंने प्रतिपक्ष के दबाव में नहीं बल्कि नरेन्द्र की पत्नी-ग्वालियर की अपर कलेक्टर, मधुरानी (आई.ए.एस) की भावना को ध्यान में रख कर उठाया है। कल तक शिवराज के बडबोले कबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कह रहे थे कि वे (मधुरानी) और उनके ससुर सरकार पर अरोप न लगायें, दबाव न बनायें, हमने भी चूडिय़ाँ नहीं पहन रखी हैं।

गौरतलब है कि 13 मार्च को कांग्रे...

Read More

आदिवासी गांव में दबंगई - एक की हत्या, महिलाओं सहित कई घायल

User Rating:  / 0

श्योपुर। श्योपुर जिले के वीरपुर थाने के अंर्तगत ग्राम धोरीबाबड़ी के रामपुर सहराना के आदिवासियों के लिए 28 फरवरी की भरी दोपहरी भी आतंक और हत्या की आंधी बन कर आई। इस दिन दोपहर दो से तीन बजे के बीच मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील के गांव पिपरघान के दबंगों ने आदिवासी गांव पर हमला बोल दिया। सहरिया आदिवासियों की जमीन पर खड़ी चने और गेंहू की फसल को उन्होंने ट्रेक्टर से जोत डाला। मना करने पर पूरे गांव में उत्पात मचाया। उनके बर्तन तोड़ डाले। घरों को लूटा और लाठियों व तलवारों से हमला किया। इस हमले में रामजी आदिवासी की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हैं। आदिवासियों का अपराध सिर्फ इतना है कि वे अपनी पुस्तैनी जमीन को छोडऩे के लिए तैयार नहीं है।...

Read More

You are here: Home